1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देशभर में कोरोना के कुल 94,052 नए मामले सामने आए, 6148 मरीजों की हुई मौत

देशभर में कोरोना के कुल 94,052 नए मामले सामने आए, 6148 मरीजों की हुई मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2021 10:21 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 11:08 am IST

देशभर में कोरोना वायरस के कुल 94,052 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,51,367 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में मौतों का आंकड़ा 6148 हो गया है।

देशभर में कुल 94,052 नए मामले सामने आए, 6148 मरीजों की हुई मौत- India TV Hindi
देशभर में कुल 94,052 नए मामले सामने आए, 6148 मरीजों की हुई मौत Image Source : PTI

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के कुल 94,052 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,51,367 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में मौतों का आंकड़ा 6148 हो गया है। दरअसल मौत के आंकड़े बढ़ने की वजह बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफे को बताया जा रहा है। बिहार में मंगलवार को मृतकों की कुल संख्या 5458 थी जो बढ़कर 9429 हो गई। इसी वजह से मौत के आंकड़ों में यह उछाल देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 94,052 नए मामले आने के साथ देशभर में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 2,91,83,121 हो गए है। अबतक ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या  2,76,55,493 है जबकि इस संक्रमण से अबतक कुल 3,59,676  लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देशभर में कोरोना के एक्टिव मामले 11,67,952 हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बिहार ने अपने आंकड़ों का एक बार फिर मिलान किया और संक्रमण से राज्य में 9,429 लोगों की मौत की पुष्टि की है। देश में 60 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब 11,67,952 है ,जो कुल मामलों का चार प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 63,463 की कमी आई है। 

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 94.77 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 37,21,98,253 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 20,04,690 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 4.69 प्रतिशत है। पिछले 17 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.43 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 28वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,76,55,493 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 24,27,26,693 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत