1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 41,965 नए मामले आए, 460 मरीजों की मौत

पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 41,965 नए मामले आए, 460 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2021 12:11 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 12:11 pm IST

 देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,78,181 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 7,541 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत है। 

पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 41,965 नए मामले आए, 460 मरीजों की मौत- India TV Hindi
पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 41,965 नए मामले आए, 460 मरीजों की मौत Image Source : AP

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के  41,965 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,28,10,845 हो गई है वहीं 460 लोगों ने इस संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है।  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,020 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,78,181 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 7,541 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत है। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 52,31,84,293 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,06,785 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.58 प्रतिशत है, जो पिछले 68 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। पिछले 66 दिन से 50 हजार से कम ही नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में अभी तक कुल 3,19,93,644 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। 

मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की सर्वाधिक 1.33 करोड़ खुराक दी गई। देश में अभी तक टीकों की कुल 65.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 460 लोगों की संक्रमण से मौत हुई उनमें से केरल के 115 लोग और महाराष्ट्र के 104 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,39,020 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,313 लोग, कर्नाटक के 37,318 लोग, तमिलनाडु के 34,921 लोग, दिल्ली के 25,082 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,823 लोग, केरल के 20,788 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,447 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत