1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: प्लाज्मा तकनीक का परीक्षण तीन-चार दिन में हो जाएगा शुरू, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी- केजरीवाल

Coronavirus: प्लाज्मा तकनीक का परीक्षण तीन-चार दिन में हो जाएगा शुरू, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी- केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 07:22 pm IST

केजरीवाल ने बताया कि मार्च के आखिरी हफ्ते और अप्रैल के पहले हफ्ते में दिल्ली में कोरोना के बहुत सारे मरीज़ आए थे, अब वो ठीक होने लगे हैं। आज भी कई मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और आने वाले 3-4 दिनों में भी कई मरीज़ों को छुट्टी मिलेगी।

Kejriwal- India TV Hindi
Delhi CM Arvind Kejriwal Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गंभीर मरीज़ों में अगर प्लाज्मा तकनीक का इस्तेमाल किया जाए तो कुछ देशों में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। हमें केंद्र सरकार से इसके ट्रायल की अनुमति मिल गई है। अगले 3-4 दिन के अंदर डॉक्टर इसका ट्रायल करेंगे और देखेंगे कि ये कितना सफल रहता है।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में 57 के करीब कंटेनमेंट ज़ोन बनाए हैं और इन ज़ोन में ऑपरेशन शील्ड चलाया जा रहा है। दिलशाद गार्डन में 15-20 से एक भी केस नहीं आया, वसुंधरा एन्क्लेव और खिचड़ीपुर में भी एक भी केस नहीं आया है।

प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने बताया कि मार्च के आखिरी हफ्ते और अप्रैल के पहले हफ्ते में दिल्ली में कोरोना के बहुत सारे मरीज़ आए थे, अब वो ठीक होने लगे हैं। आज भी कई मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और आने वाले 3-4 दिनों में भी कई मरीज़ों को छुट्टी मिलेगी।

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत