1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus से रिकवरी की दर 85% के ऊपर, लगातार कम हो रहे हैं एक्टिव केस

Coronavirus से रिकवरी की दर 85% के ऊपर, लगातार कम हो रहे हैं एक्टिव केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2020 09:33 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 09:33 am IST

कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला पहले के मुकाबले कुछ कम हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 72049 नए मामले आए हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 6757131 तक पहुंच गया है। हालांकि इसें अधिकतर संख्या कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की है

Coronavirus testing in India surpasses 82 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India surpasses 82 millions Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में हाल के दिनों में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है और साथ में नए केस भी पहले के मुकाबले कम सामने आ रहे हैं। यही वजह है कि देश में अब कोरोना वायरस से रिकवरी की दर में लगातार सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों को देखें तो कोरोना वायरस से रिकवरी की दर 85.01 प्रतिशत तक आ गई है।

कोरोना के नए मामले आने का सिलसिला पहले के मुकाबले कुछ कम हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 72049 नए मामले आए हैं और अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 6757131 तक पहुंच गया है। हालांकि इसें अधिकतर संख्या कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की है।   

कोरोना से लोगों के ठीक होने की रफ्तार पहले से बेहतर हुई है, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कुल 82203 लोग ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 57,44,693 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 85.01 प्रतिशत तक पहुंच गया है। एक्टिव मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 11140 घटकर 907883 तक पहुंच गई है। 

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, मंगलवार को देशभर में 11.99 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 8.22 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।   

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 3.60 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 10.54 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 2.71 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 77.22 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.15 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 49.70 लाख मामले सामने आए हैं और 1.47 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 12.37 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 21 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत