1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के कुल मामले 60 लाख के करीब, लेकिन 82% के पार रिकवरी रेट, लगातार घट रहे हैं एक्टिव केस

Coronavirus के कुल मामले 60 लाख के करीब, लेकिन 82% के पार रिकवरी रेट, लगातार घट रहे हैं एक्टिव केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2020 09:34 am IST,  Updated : Sep 27, 2020 09:34 am IST

कोरोना के नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घटों यानि शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कुल 88636 नए मामले आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 59.95 लाख हो गया है।

Coronavirus testing in India surpasses 71 millions- India TV Hindi
Coronavirus testing in India surpasses 71 millions Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामले आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है लेकिन अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए आने वाले मामलों से ज्यादा हो चुकी है जिस वजह से कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है और देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी देखी जा रही है। हालांकि कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक बना हुआ है, क्योंकि रोजाना देश में 1000 से ज्यादा जाने कोरोना की वजह से जा रही है।   

कोरोना के नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घटों यानि शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे के दौरान देशभर में कुल 88636 नए मामले आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 59.95 लाख हो गया है। सोमवार को आंकडा 60 लाख का स्तर पार कर सकता है।

लेकिन राहत की बात ये है कि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा तेजी से बढ़ रही हैऔर रोजाना नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कुल 92.43 लोग ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कुल 49,41,627 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 82.42 प्रतिशत तक पहुंच गया है। क्योंकि कोरोना से ठीक होने वाले लोग ज्यादा है और नए मामले कम ऐसे में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 956402 रह गई है। पिछले 9 दिनों में सिर्फ 1 दिन एक्टिव केस बढ़े हैं और बाकी 8 दिन इनमें कमी आई है।  

लेकिन सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में 1124 लोगों ने देशभर में कोरोना की वजह से जान गंवाई है। कोरोना वायरस अबतक देश में 94503 लोगों की मौत का कारण बन चुका है।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देशभर में लगातार टेस्टिंग हो रही है, शनिवार को देशभर में 9.87 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा अब बढ़कर 7.12 करोड़ को पार कर चुका है। दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं।   

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 3.30 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 9.98 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 2.44 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 72.87 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.09 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 47.18 लाख मामले सामने आए हैं और 1.41 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। रूस में भी 11.43 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत