1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: Himachal Pradesh में पर्यटकों के राज्य में प्रवेश पर रोक

Coronavirus: Himachal Pradesh में पर्यटकों के राज्य में प्रवेश पर रोक

 Written By: IANS
 Published : Mar 19, 2020 10:09 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 10:09 pm IST

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर गुरुवार को देशी और विदेशी पर्यटकों के राज्य में प्रवेश पर अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया। 

Himachal Pradesh- India TV Hindi
Himachal Pradesh में पर्यटकों के राज्य में प्रवेश पर रोक Image Source : YASHVEER SINGH

शिमला. हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर गुरुवार को देशी और विदेशी पर्यटकों के राज्य में प्रवेश पर अगले आदेश तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि यह फैसला पड़ोसी राज्यों में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों को देखते हुए लिया गया है।

राज्य में सभी स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थाएं पहले ही 31 मार्च तक बंद किए जा चुके हैं। इसके अलावा, धार्मिक स्थलों पर पूजा-अनुष्ठान भी बंद किए जा चुके हैं और जनता के लिए परामर्श जारी किया गया है कि वे गैर-जरूरी यात्रा करने व भीड़-भाड़ में जाने से बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।