1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid Vaccine: अबतक देश में 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं

Covid Vaccine: अबतक देश में 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं

 Written By: Bhasha
 Published : May 22, 2021 08:30 am IST,  Updated : May 22, 2021 08:30 am IST

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 18-44 साल आयवुर्ग के 6,63,353 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र वर्ग में 92,73,550 लाभार्थियों को टीके लगाये जा चुके हैं।

Coronavirus vaccine doses covaxin covishield sputnik in India Covid Vaccine: अबतक देश में 19.32 करोड- India TV Hindi
Covid Vaccine: अबतक देश में 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं  Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश में अब तक Covid Vaccine की 19.32 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के 126वें दिन टीके की 13,83,358 खुराक दी गईं। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 18-44 साल आयवुर्ग के 6,63,353 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगायी गयी और इस तरह इस टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में इस उम्र वर्ग में 92,73,550 लाभार्थियों को टीके लगाये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19,32,97,222 खुराक लगायी गयी हैं।

भारत 2021 के अंत तक सभी वयस्कों के टीकाकरण की स्थिति में होगा: हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भारत 2021 के अंत तक देश के सभी वयस्क लोगों का टीकाकरण करने की स्थिति में होगा। मंत्री ने नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वैश्विक महामारी के हालात की समीक्षा बैठक में कहा, ‘‘भारत अगस्त और दिसंबर 2021 के बीच टीकों की 216 करोड़ खुराक खरीदेगा, जबकि इस साल जुलाई तक 51 करोड़ खुराक खरीदी जाएंगी।’’ 
स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, हर्षवर्धन ने इस आशंका का जिक्र किया कि वायरस भविष्य में स्वरूप बदल सकता है और बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है। बयान में कहा गया कि हर्षवर्धन ने इस बात को रेखांकित किया कि अब छोटे शहरों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अत्यंत सतर्क रहने की आवश्यकता है।

इसमें बताया गया कि हर्षवर्धन ने टीकाकरण तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया और केंद्र सरकार द्वारा मुहैया कराए गए टीकों की 70 प्रतिशत खुराक दूसरी खुराक के लिए आरक्षित रखने की आवश्यकता दोहराई। मंत्री ने छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, लद्दाख और लक्षद्वीप में कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों और टीकाकरण की दिशा में प्रगति की समीक्षा की।

मंत्री ने सूचित किया कि सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से ब्लैक फंगस (म्यूकरमायोसिस) को महामारी के रूप में अधिसूचित करने को कहा गया है। उन्होंने रेखांकित किया कि देश में नागरिकों को टीके की कुल 19,18,89,503 खुराक लगाई जा चुकी हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार देश में टीकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए टीकों का उत्पादन बढ़ाने को प्रोत्साहन दे रही है और इस साल के अंत तक देश कम से कम अपने सभी वयस्क लोगों का टीकाकरण करने की स्थिति में होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत