1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus संदिग्धों की जानकारी जुटाने गई महिलाओं के साथ पंचकूला में युवकों ने की बदसलूकी

Coronavirus संदिग्धों की जानकारी जुटाने गई महिलाओं के साथ पंचकूला में युवकों ने की बदसलूकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2020 06:29 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 06:51 pm IST

हरियाणा के पंचकूला जिले की एक आवासीय कालोनी में कोविड-19 के संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए सर्वेक्षण कर रही महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ युवकों के एक समूह ने बदसलूकी की।

Haryana Coronavirus update in Hindi- India TV Hindi
Coronavirus संदिग्धों की जानकारी जुटाने गई महिलाओं के साथ पंचकूला में युवकों ने की बदसलूकी Image Source : AP

चंडीगढ़: हरियाणा के पंचकूला जिले की एक आवासीय कालोनी में कोविड-19 के संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए सर्वेक्षण कर रही महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ युवकों के एक समूह ने बदसलूकी की। इतना ही नहीं जब उनके साथ गई एक महिला पुलिसकर्मी ने हस्तक्षेप किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस कालोनी में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक टीम घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रही थीं। टीम के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी थे। 

पंचकुला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, '' जब आशा कार्यकर्ताओं का दल पंचकूला की इंदिरा कालोनी में पहुंचा तो युवकों के एक समूह ने उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। हमारी एक महिला कांस्टेबल ने जब हस्तक्षेप किया तो एक आरोपी ने उसे घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। इस घटना में महिला कांस्टेबल भी घायल हो गई।'' उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके साथियों की तलाश जारी है। इनमें से दो आरोपियों की पहचान जावेद और आजाद के रूप में हुई। साथ ही कहा कि आरोपियों में से कुछ पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत