1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में Coronavirus के मामले 1,53,923, अब तक 3,587 मौतें

गुजरात में Coronavirus के मामले 1,53,923, अब तक 3,587 मौतें

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2020 06:46 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 06:46 am IST

गुजरात में मंगलवार को कोरोना के 1,158 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,53,923 हो गई।

गुजरात में Coronavirus के...- India TV Hindi
गुजरात में Coronavirus के मामले 1,53,923, अब तक 3,587 मौतें Image Source : PTI

गांधीनगर: गुजरात में मंगलवार को कोरोना के 1,158 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,53,923 हो गई। फिर 10 मरीजों की मौत हो जाने से वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 3,587 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के ब्योरे के मुताबिक, विभिन्न अस्पतालों से फिर 1,375 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ राज्य में कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 1,35,127 तक जा पहुंची।

राज्य में इस समय 15,209 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 82 की हालत नाजुक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत