1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मालिक ने गाय को बेचा तो सांड ने मचाया बवाल, गाड़ी के पीछे 1 किलोमीटर तक भागा

मालिक ने गाय को बेचा तो सांड ने मचाया बवाल, गाड़ी के पीछे 1 किलोमीटर तक भागा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2020 07:45 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 07:45 pm IST

तामिलनाडु के मदुरै से गाय और सांड की प्रेम कहानी सामने आई है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी के कारण गाय के मालिक ने उसे 20,000 रुपए में बेच दिया।

Cow, Bull reunited after the video goes viral on social media- India TV Hindi
Cow, Bull reunited after the video goes viral on social media Image Source : ANI

मदुरै | तामिलनाडु के मदुरै से गाय और सांड की प्रेम कहानी सामने आई है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी के कारण गाय के मालिक ने उसे 20,000 रुपए में बेच दिया। गाय को जब नया मालिक मिनी ट्रक में ले जाने लगा तो सांड ट्रक के सामने अड़ गया और ट्रक का रास्ता काफी देर तक रोक कर रखा। जिसके बाद जब ट्रक को निकलने का रास्ता मिला तो सांड ने उस ट्रक का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। 

इस पूरी घटना का वीडियो किसी शख्स ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद यह वायरल हो गया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी तामिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के बेटे ओपी जयप्रदीप के पास पहुंची। उसके बाद उन्होनें उस आदमी को खोज निकाला जिसने गाय को खरीदा था। जिसके बाद जयप्रदीप ने उससे फिर गाय खरीद कर उसकी पूराना जगह पर पहुंचा दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत