1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: सुकमा में CRPF अधिकारी ने सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी की

छत्तीसगढ़: सुकमा में CRPF अधिकारी ने सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2020 02:32 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 02:32 pm IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

CRPF- India TV Hindi
CRPF Image Source : PTI

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के गादीरास थाना परिसर में सीआरपीएफ के दूसरी बटालियन के सहायक उप निरीक्षक के शिवानंद (49) ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना परिसर स्थित बैरक में सीआरपीएफ के जवानों को आज सुबह अचानक गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद वे शिवानंद के बैरक की ओर भागे। वहां उन्होंने शिवानंद को मृत पाया। अधिकारियों ने बताया कि शिवानंद कर्नाटक के निवासी थे। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना की जानकारी शिवानंद के परिजनों को दे दी गई है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के जिलों में नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत