1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UGC NET June 2018 Results: सीएसआईआर नेट परीक्षा जून 2018 का परिणाम घोषित, यहां करें चेक

UGC NET June 2018 Results: सीएसआईआर नेट परीक्षा जून 2018 का परिणाम घोषित, यहां करें चेक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 29, 2018 02:20 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 02:43 pm IST

17 जून को हुई इस परीक्षा में कुल 3756 अभ्यर्थियों को पास किया गया है जिनमें जूनियर रिसर्च फेलोसिप के अभ्यर्थी शामिल हैं

CSIR UGC Net June 2018 Result declared- India TV Hindi
CSIR UGC Net June 2018 Result declared

नई दिल्ली। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यानि CSIR ने जून में हुई नेट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 17 जून को हुई इस परीक्षा में कुल 3756 अभ्यर्थियों को पास किया गया है जिनमें जूनियर रिसर्च फेलोसिप के अभ्यर्थी शामिल हैं। अगर आपने या आपके किसी करीबी ने यह परीक्षा दी है और आपको आपका परीक्षा रोल नंबर याद है तो तो आप यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

आप चाहें तो CSIR की वेबसाइट www.csirhrdg.res.in पर जाकर वहां रिजल्ट के सेक्शन में जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत