1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दारूल उलूम को आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी करना चाहिए था: साध्वी ज्योति

दारूल उलूम को आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी करना चाहिए था: साध्वी ज्योति

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2016 07:58 am IST,  Updated : Apr 04, 2016 07:58 am IST

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि दारूल उलूम देवबंद को भारत माता की जय के नारे लगाने वालों के खिलाफ फतवा जारी करने के बजाय आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी करना चाहिए था।

saddhvi niranjan jyoti- India TV Hindi
saddhvi niranjan jyoti

जयपुर: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि दारूल उलूम देवबंद को भारत माता की जय के नारे लगाने वालों के खिलाफ फतवा जारी करने के बजाय आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी करना चाहिए था।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में साध्वी ने कहा देवबंद में भारत माता की जय न बोलने के लिये तो मुस्लिम मजहबी नेता फतवे जारी करते हैं लेकिन आतंकवाद के खिलाफ नहीं। यदि वे आतंकवाद के खिलाफ भी फतवा जारी करते तो मैं उसका स्वागत करती। आतंकवाद आज एक वैश्विक चुनौती है। साध्वी ने कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में देश विरोधी नारे लगाए गए और यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के बाद से देश में सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली पार्टी के नेताओं ने जेएनयू जा कर उन लोगों का पक्ष लिया। बढ़ती आबादी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों की दो से अधिक संताने हैं उन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाना चाहिए।

RSS के विचारक राकेश सिन्हा ने हिंदू समुदाय के महत्व के बारे में अपनी बात रखी और जोर दिया कि लोगों को देश में सांस्कृतिक संतुलन बनाए रखने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश आबादी में वृद्धि के कारण सांस्कृतिक असंतुलन का शिकार हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत