1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दादरी हत्याकांड: रिपोर्ट में खुलासा, फ्रिज में बकरे का मांस था

दादरी हत्याकांड: रिपोर्ट में खुलासा, फ्रिज में बकरे का मांस था

 Written By: IANS
 Published : Dec 29, 2015 09:31 am IST,  Updated : Dec 29, 2015 09:31 am IST

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश के दादरी में जिस घर में गोमांस की बात कह कर एक मुस्लिम को पीट पीटकर मार डाला गया था, वहां फ्रिज में रखा मांस गोमांस नहीं बल्कि बकरे का मांस था।

dadri case- India TV Hindi
dadri case

लखनऊ: एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश के दादरी में जिस घर में गोमांस की बात कह कर एक मुस्लिम को पीट पीटकर मार डाला गया था, वहां फ्रिज में रखा मांस गोमांस नहीं बल्कि बकरे का मांस था। रिपोर्ट सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि वह दादरी के गांव में बवाल भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि पशुचिकित्सा अधिकारी की रपट ने यह बात पूरी तरह से साबित कर दी है कि मोहम्मद अखलाक (जिसकी हत्या की गई थी) के घर में मिला मांस गोमांस नहीं था बल्कि बकरे का मांस था।

उन्होंने कहा, "हम शुरू से कह रहे हैं कि यह पूरा मामला BJP के नेतृत्व में सांप्रदायिक लोगों का किया धरा है। हम भविष्य में भी इनसे सख्ती से निपटेंगे।"

इससे पहले नोएडा के उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने सरकार को सौंपी अपनी रपट में कहा कि अखलाक के घर से गोमांस नहीं मिला है।

उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, "मेरी पूरी अच्छी जानकारी में और पर्याप्त परीक्षणों के बाद प्रथमदृष्टया यही लगता है कि मांस बकरे का है।" उन्होंने कहा कि और अधिक जानकारी फारेंसिक परीक्षण से ली जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत