मुंबई। मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के एक रिश्तेदार अजीम शाद खान को गिरफ्तार किया है, अजीम के अलावा 3 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है, चारों पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार को मुंबई के वकोला में अबदुल्ला नाम के एक व्यक्ति की चाकू मारकर सरेआम हत्या की थी।
Related Stories
बताया जा रहा है कि अजीम शाद खान के पिता का नाम अमीर शाद खान है जो दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का समधी है, अमीर की बेटी की शादी हसीना के बेटे दानिश से हुई है। बताया जा रहा है कि अजीम शाद खान ने आपसी रंजिश में अबदुल्ला की हत्या की है।