1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एनसीसी ग्रुप के सिंगापुर दौरे को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी

एनसीसी ग्रुप के सिंगापुर दौरे को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी

 Written By: PTI
 Published : Nov 20, 2015 09:31 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 09:32 pm IST

नई दिल्ली: नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के 25 सदस्यीय समूह को राहत प्रदान करते हुए रक्षा मंत्रालय ने उसके सिंगापुर दौरे के लिए शुरूआती अड़चन के बाद मंजूरी प्रदान कर दी है। रक्षा मंत्रालय से

NCC ग्रुप के सिंगापुर...- India TV Hindi
NCC ग्रुप के सिंगापुर दौरे को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी

नई दिल्ली: नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के 25 सदस्यीय समूह को राहत प्रदान करते हुए रक्षा मंत्रालय ने उसके सिंगापुर दौरे के लिए शुरूआती अड़चन के बाद मंजूरी प्रदान कर दी है। रक्षा मंत्रालय से मिली मंजूरी के बाद यह साफ हो गया है कि एनसीसी का यह ग्रुप सिंगापुर में इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग ले सकेगा।

रक्षा मंत्रालय की मंजूरी न मिलने से नहीं हो सके थे रवाना

एनसीसी के इस समूह को इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में शामिल होना था। इस समूह को बुधवार को ही सिंगापुर रवाना होना था। लेकिन रक्षा मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण एनसीसी कैडेट रवाना नहीं हो सके।

कार्यक्रम 18 नवंबर को ही हो गया था शुरु

अब मंजूरी मिल जाने के बाद जल्दी ही एनसीसी समूह रवाना होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम 18 नवंबर को शुरू हो चुका है। रक्षा सूत्रों ने इस मुद्दे को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि वास्तविक सम्मेलन सोमवार को शुरू होगा और उस समय तक छात्र सिंगापुर में होंगे।

25 सदस्यीय एनसीसी ग्रुप सिंगापुर में लेगा भाग

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एस कार ने ट्वीट कर बताया कि एनसीसी के 25 सदस्यीय समूह का सिंगापुर में आयोजित इंटरनेशनल यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में भाग लेना पक्का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत