1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स का दौरा किया, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स का दौरा किया, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2021 09:21 am IST,  Updated : Apr 16, 2021 09:21 am IST

 राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने एम्स के ट्रामा सेंटर का दौरा कर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स का दौरा किया, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा - India TV Hindi
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स का दौरा किया, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायज़ा  Image Source : ANI

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने एम्स के ट्रामा सेंटर का दौरा कर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ एम्स के निदेशक डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे। डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स के डॉक्टर्स से भी बात की और मौजूदा हालात और चुनौतियों पर चर्चा की। एम्स के डॉक्टर्स से चर्चा में ये बात उभरकर सामने आई है कि मौजूदा हालात को देखते हुए मेडिकल स्टाफ कम पड़ रहे हैं। एम्स को स्टाफ की जरुरूत है। इसके साथ ही ऑक्सीजन की उपलब्धता और कोरोना संक्रमण को लेकर भी चर्चा हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत