1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, बच्चों समेत 5 घायल

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, बच्चों समेत 5 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2020 02:22 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 02:22 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता संदीप शुक्ला और उनकी पत्नी अनीता की रविवार सुबह एक्सप्रेस वे पर ठठिया के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

दिल्ली भाजपा के...- India TV Hindi
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत, बच्चों समेत 5 घायल Image Source : SOCIAL MEDIA

कन्नौज (उप्र): भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता संदीप शुक्ला और उनकी पत्नी अनीता की रविवार सुबह एक्सप्रेस वे पर ठठिया के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्ला परिवार के साथ शादी समारोह में प्रतापगढ़ जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले भाजपा प्रवक्ता संदीप शुक्ला (45) और उनकी पत्नी अनीता शुक्ला (42) परिजनों के साथ शादी समारोह में भाग लेने प्रतापगढ़ जा रहे थे तभी ठठिया के कट के निकट एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार सवार शुक्ला व उनकी पत्नी अनीता शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनके पुत्र सिद्धार्थ शुक्ला (10), अभिनव शुक्ला (6) और आरव शुक्ला (3) और पड़ोसी अमित कुमार (19) और आर्यन शर्मा (23) घायल हो गए।

घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ठठिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और परिजन को घटना की सूचना दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत