1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: बुराड़ी के संतनगर इलाके में गोगी और टिल्लू गैंग के बीच गैंगवार, 3 की मौत

दिल्ली: बुराड़ी के संतनगर इलाके में गोगी और टिल्लू गैंग के बीच गैंगवार, 3 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2018 12:36 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 02:04 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बुराड़ी इलाके के संतनगर में सोमवार सुबह एक कथित गैंगवार में 3 लोगों की मौत हो गई है...

Delhi: Broad daylight shootout in national capital's Burari area kills three | Pixabay Representatio- India TV Hindi
Delhi: Broad daylight shootout in national capital's Burari area kills three | Pixabay Representational

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बुराड़ी इलाके के संतनगर में सोमवार सुबह एक गैंगवार में तीन लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो गुटों के बीच कम से कम 10 राउंड फायरिंग हुई। इस घटना में 5 लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि यह कथित गैंगवार दो स्थानीय गैंगों, गोगी गैंग और टिल्लू गैंग के बीच हुई है। इन दोनों ही गुटों के बदमाशों ने एक-दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस शूटआउट में सनी नाम के गैंगस्टर की मौत की खबर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों गुटों के लोग एक फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। बदमाशों की इस गोलीबारी की जद में पास से गुजर रही एक महिला भी आ गई और गोली लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सनी, महिला और एक अन्य अज्ञात शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन दो गैंगों के बीच पहले भी शूटआउट हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह गैंगवार सुबह करीब सवा दस बजे हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान यह भी चर्चा चल रही थी कि हमलावरों ने हमले के बाद किसी को किडनैप भी किया है। हालांकि पुलिस ने किडनैप किए जाने की किसी भी घटना से साफ इनकार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत