1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीफ सेक्रेटरी पर हमला: दिल्ली सरकार के कर्मचारी रोज 5 मिनट का मौन रखेंगे

चीफ सेक्रेटरी पर हमला: दिल्ली सरकार के कर्मचारी रोज 5 मिनट का मौन रखेंगे

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2018 04:43 pm IST,  Updated : Feb 22, 2018 04:43 pm IST

दोपहर के भोजन के अंतराल के दौरान मौन धारण कर विरोध जताने का यह निर्णय दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर आम आदमी पार्टी के दो विधायकों द्वारा कथित हमला करने के बाद किया गया है...

IAS officers- India TV Hindi
IAS officers

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के कर्मचारी 'अपनी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने तक' हर रोज अपने कार्यालयों के बाहर पांच मिनट का मौन धारण करेंगे। आईएएस एसोसिएशन ने गुरुवार को यह ऐलान किया।

दोपहर के भोजन के अंतराल के दौरान मौन धारण कर विरोध जताने का यह निर्णय दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायकों द्वारा कथित हमला करने के बाद किया गया है। प्रकाश ने आरोप लगाया था कि आप विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में उनके साथ मारपीट की।

मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार रात यह कथित हमला हुआ जहां प्रकाश को आपात बैठक के लिए बुलाया गया था। आईएएस एसोसिएशन ने मंगलवार को कहा था कि नौकरशाह केजरीवाल और उनके मंत्रियों या विधायकों से तबतक नहीं मिलेंगे, या फोन पर बात नहीं करेंगे, जब तक केजरीवाल इस घटना के लिए माफी नहीं मांगते।

एसोसिएशन ने कहा, "दिल्ली सरकार और अन्य संगठनों के कर्मचारी राजनीतिक कार्यकारियों द्वारा विश्वास भंग के कारण पैदा हुई पीड़ा को अपने संबंधित कार्यालयों के बाहर पांच मिनट का मौन धारण कर व्यक्त करेंगे।"

दोनों आप विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को बुधवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत