1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में Covid-19 से 31 और रोगियों की मौत, संक्रमण के 2,154 नए केस सामने आए

दिल्ली में Covid-19 से 31 और रोगियों की मौत, संक्रमण के 2,154 नए केस सामने आए

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2020 07:05 am IST,  Updated : Oct 20, 2020 07:05 am IST

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 से 31 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6,040 हो गई।

दिल्ली में Covid-19 से 31 और...- India TV Hindi
दिल्ली में Covid-19 से 31 और रोगियों की मौत, संक्रमण के 2,154 नए केस सामने आए  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 से 31 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 6,040 हो गई। इसके अलावा 2,145 और लोगों के वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 3.33 लाख हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कल कोविड-19 की 36,445 जांचें की गईं, जिसमें संक्रमण के तुलनात्मक रूप से कम मामले सामने आए।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से 31 और रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 6,040 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार को इलाजरत रोगियों की संख्या में भी थोड़ी कमी आई है।

रविवार को यह संख्या 23,292 थी, जो सोमवार को घटकर 22,570 रह गई। बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,33,171 हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत