1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में कोहरे का असर, 40 ट्रेनें लेट, 9 के समय में परिवर्तन

दिल्ली में कोहरे का असर, 40 ट्रेनें लेट, 9 के समय में परिवर्तन

 Reported By: IANS
 Published : Nov 09, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Nov 09, 2017 04:20 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भी कोहरा छाया रहा। हालांकि बुधवार की तुलना में स्थिति मामूली रूप से बेहतर रही

fog- India TV Hindi
fog

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भी कोहरा छाया रहा। हालांकि बुधवार की तुलना में स्थिति मामूली रूप से बेहतर रही। दृश्यता 200 मीटर होने के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ा। एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण करीब 40 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई, जबकि नौ ट्रेनों के समय में बदलाव व 10 को रद्द करना पड़ा।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के अनुसार, मौसम के कारण किसी भी उड़ान में देरी नहीं हुई और कोई उड़ान रद्द नहीं करनी पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया, "शहर के कई स्थानों पर मध्यम स्तर का और कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। लेकिन आगे दिनभर आसमान साफ रहेगा।" सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत