1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CM केजरीवाल की अपील, घरों में अलग-थलग रह रहे लोगों को कलंकित न करें

CM केजरीवाल की अपील, घरों में अलग-थलग रह रहे लोगों को कलंकित न करें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 07:34 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कहा कि जिन घरों में लोग क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं, उन घरों को चिन्हित किया जा रहा है। लेकिन आसपास रहने वाले लोग ऐसे परिवारों को कलंकित न करें बल्कि उनके साथ सहानुभूति और सहयोगात्मक रवैया रखें।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कहा कि जिन घरों में लोग क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं, उन घरों को चिन्हित किया जा रहा है। लेकिन आसपास रहने वाले लोग ऐसे परिवारों को कलंकित न करें बल्कि उनके साथ सहानुभूति और सहयोगात्मक रवैया रखें। केजरीवाल सरकार उन लोगों के हाथ पर स्टैम्प लगा रही है जिन लोगों को घर पर ही क्वॉरेंटाइन किया गया है। ताकि जो लोग इन आदेशों का पालन न कर रहे हों, उन्हें चिन्हित किया जा सके।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "दिल्ली सरकार उन घरों पर चिन्ह लगा रही है, जिनके लोगों को संगरोध में रहने के लिए कहा गया है। उनके प्रति सहानुभूति और सहयोगात्मक रवैया रखें। घरों को चिन्हित करने का मकसद सिर्फ इतना है कि ताकि दूसरे लोग अपनी सुरक्षा को लेकर सावधान रहें।"

भारत में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 350 पर पहुंच गई है और 6 मौतें हो चुकी हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत