1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर नोएडा में मेट्रो के एक्‍सटेंशन का किया उद्घाटन, 4 बजे से यात्री कर सकेंगे सफर

प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर नोएडा में मेट्रो के एक्‍सटेंशन का किया उद्घाटन, 4 बजे से यात्री कर सकेंगे सफर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2019 06:57 am IST,  Updated : Mar 09, 2019 01:17 pm IST

आज से दिल्ली मेट्रो एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद के और करीब आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के नए एक्सटेंशन का उद्घाटन कर दिया।  

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro

आज से दिल्‍ली मेट्रो एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद के और करीब आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के नए एक्‍सटेंशन का उद्घाटन किया करेंगे। नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच यह सेक्‍शन 6.6 किलोमीटर लंबा है। पूरी तरह एलिवेटेड खंड पर छह स्टेशन हैं - सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 59, सेक्टर 62 और नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी। नोएडा इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी स्‍टेशन से गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा। 

Blue Line Noida Electronic City
Blue Line Noida Electronic City 

एक्‍वा लाइन को मिलेगा फायदा 

आपको बता दें कि नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन चालू हो जाने के बाद, यह एक्सटेंशन कॉरिडोर ब्लू लाइन को हाल ही में खोली गई एक्वा लाइन के और करीब लाएगा, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ती है। DMRC की ब्लू लाइन का सेक्टर-52 स्टेशन नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) द्वारा संचालित एक्वा लाइन पर सेक्टर-51 स्टेशन के करीब है, और इसके यात्रियों को इन 2 लाइनों के बीच सुविधाजनक कनेक्टिविटी का इंतजार है। इन दोनों स्टेशनों के बीच लगभग 300 मीटर की दूरी है।

आज ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री 

शुक्रवार को जारी एक बयान में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी उत्तरप्रदेश में ग्रेटर नोएडा जाएंगे और वहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान में विभिन्न विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे। पीएमओ ने एक बयान में कहा, ‘‘वह दिल्ली मेट्रो के नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्टॉनिक सिटी खंड का भी शुभारंभ करेंगे। इस नए खंड से नोएडा के लोगों को आवाजाही का सुगम और तेज माध्यम मिलेगा। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत