1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सम-विषम के दूसरे दिन वायु गुणवत्ता खराब रही

दिल्ली में सम-विषम के दूसरे दिन वायु गुणवत्ता खराब रही

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2016 07:29 am IST,  Updated : Jan 03, 2016 07:29 am IST

दिल्ली में ऑड-इवेन फार्मुले के दूसरे दिन वायु की गुणवत्ता बहुत खराब रही।

delhi odd even- India TV Hindi
delhi odd even

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ऑड-इवेन फार्मुले के दूसरे दिन वायु की गुणवत्ता बहुत खराब रही, जबकि अधिकारियों ने 1 जनवरी को वाहन प्रतिबंधों के प्रभाव पर विरोधाभासी रिपोर्ट जारी की, ऐसा मुख्यत: विभिन्न तुलनात्मक मानकों के कारण हुआ। दिल्ली सरकार ने एक बयान जारी करके कहा कि प्रदूषण के स्तर में पूर्ववर्ती वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय कमी दिखी जबकि टेरी ने कहा कि प्रदूषण का स्तर 31 दिसम्बर से अधिक था और यह निर्धारित सीमा से अधिक था।

टेरी ने कहा, चार स्थानों :मंदिर मार्ग, आरके पुरम, पंजाबी बाग और आनंद विहार: पर 24 घंटे औसत सघनता देखी गई और पीएम10, पीएम2.5 और एनओएक्स संघनता सुरक्षित मानकों से क्रमश: 5.4, 5.1 और 1.5 गुणा अधिक पायी गई।

सरकार ने कहा कि शहर में पीएम2.5 24 स्थानों पर मापा गया और यह 121-226 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। पिछले वर्ष इसी तिथि को पीएम2.5 करीब 250 के आसपास रहा।

कल के विपरीत प्रदूषकों की सघनता की प्रतिघंटा औसत ग्राफ में दोपहर दो बजे के बाद कोई बढ़ोतरी का रूख नहीं दिखा। यह शाम छह बजे तक करीब 190 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। जब कण का स्तर 120 और 250 के बीच होता है तो भारतीय अधिकारी वायु की गुणवत्ता को बहुत खराब मानते हैं और उससे उपर गंभीर श्रेणी में आता है।

टेरी ने कहा कि पीएम2.5 सघनता पिछले सप्ताह की तुलना में एक जनवरी को अधिकतम पायी गई। ऐसा जाहिर तौर पर हवा की कम गति जैसे प्रतिकूल मौसमी स्थितियों के चलते हुआ।

सरकार ने कहा कि दिल्ली शहर के भीतर वायु प्रदूषण स्तर में गिरावट का रूख दिख रहा है लेकिन दिल्ली के सीमाई क्षेत्रों में उच्च प्रदूषण स्तर दिख रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत