नई दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुचित किया है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद शहर में 'फिदायीन' हमले को अंजाम दे सकता है। इस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है।
आतंकीयों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में हुए हमलों की तरह से ही दिल्ली में हमला करने की रणनीति बना रहे हैं। पिछले दिनों सांबा में हुए आतंकी हमलों में कई लोग हताहत हो गए थे, जबकि कई अन्य जख्मी हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है।
21 मार्च को 2 फिदायीन आतंकियों ने सांबा में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर स्थित एक सैन्य शिविर पर हमला किया था। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने दोनों आतंकियों को मारकर इस हमले को विफल कर दिया था।
इससे पहले 20 मार्च को इसी समूह के दो फिदायीन आतंकियों ने जम्मू के कठुआ जिले में एक पुलिस चौकी पर हमला बोला था। इस हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों की मौत हो गई थी और एक पुलिस उपाधीक्षक समेत कुल 11 लोग घायल हो गए थे। गोलीबारी में दो आतंकी भी मारे गए थे।