1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत, नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत, नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2020 03:07 pm IST,  Updated : May 06, 2020 03:07 pm IST

दिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल की मंगलवार शाम को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई और उसके नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए हैं।

Delhi Police- India TV Hindi
Delhi Police Image Source : AP

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल की मंगलवार शाम को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई और उसके नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला कांस्टेबल उत्तरपश्चिम दिल्ली के एक पुलिस थाने में तैनात था। 

उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को बीमार पड़ गया और उसकी दीप चंद बंदी अस्पताल में जांच की गई जहां उसे दवाइयां दी गई। पुलिस ने बताया कि उसकी कोविड-19 के लिए भी जांच की गई और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को जब कांस्टेबल ने बताया कि उसे तबीयत ठीक नहीं लग रही है तो उसे फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया गया। 

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को घर में पृथक-वास के लिए कहा गया है। अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी और तीन साल का बेटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत