1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर, 6 पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली: पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर, 6 पुलिसकर्मी घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2018 04:21 pm IST,  Updated : Jun 09, 2018 06:00 pm IST

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दक्षिणी दिल्ली के छत्तरपुर में आज चार इनामी अपराधियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया वहीं मुठभेड़ में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Delhi police encounter- India TV Hindi
Delhi police encounter Image Source : ANI

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दक्षिणी दिल्ली के छत्तरपुर में आज चार इनामी अपराधियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया वहीं मुठभेड़ में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में चार अपराधियों की मौत हो गई जबकि एक अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी अपराधी राजेश भारती गिरोह के सदस्य थे। इस मुठभेड़ में गिरोह का सरगना राजेश भारती की भी मौत हो गई।

बताया जाता है कि दक्षिणी दिल्ली इलाके में राजेश भारती गैंग का काफी खौफ था। राजेश भारती हरियाणा के जींद का रहनेवाला था। वह जहां वारदात करता है वहां अपना नाम जरूर बताता है। गैंगस्टर राजेश भारती पर 1 लाख का इनाम था। पिछले काफी समय से राजेश भारती फरार चल रहा था..गैंगस्टर राजेश भारती पर दिल्ली और आसपास के राज्यों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत