1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस को फिर मिली बम लगाने की फर्जी कॉल, दी थी PM आवास को उड़ाने की धमकी

दिल्ली पुलिस को फिर मिली बम लगाने की फर्जी कॉल, दी थी PM आवास को उड़ाने की धमकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2017 03:41 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 03:44 pm IST

दिल्ली पुलिस को आज आए एक फोन कॉल में प्रधानमंत्री आवास, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और बंगला साहिब गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बाद में जांच में यह कॉल फर्जी निकला।

delhi police- India TV Hindi
delhi police

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को आज आए एक फोन कॉल में प्रधानमंत्री आवास, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और बंगला साहिब गुरुद्वारे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बाद में जांच में यह कॉल फर्जी निकला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष में आज सुबह साढ़े 8 बजे यह कॉल आया था।

अधिकारी ने बताया, 8220 कॉल में जिन स्थानों का जिक्र किया गया था वहां पर अभियान शुरू किया गया जिसके बाद पता चला कि यह कॉल फर्जी था। फोन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में किसी स्थान का निकला। कॉल किए जाने के तत्काल बाद फोन बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा, हम कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। शहर की पुलिस को इसी तरह का कॉल पिछले सप्ताह भी मिला था जिसमें लाल किले में बम लगाने की बात कही गई थी। महफूज नाम के व्यक्ति ने मजाक-मजाक में कॉल किया था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत