1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आसाराम के फैसले को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

आसाराम के फैसले को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2018 06:38 am IST,  Updated : Apr 25, 2018 06:38 am IST

इस मामले में यदि आसाराम दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है...

Police personnel march
 - India TV Hindi
Police personnel march  

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आज यहां बताया कि आसाराम द्वारा एक किशोरी से कथित रूप से बलात्कार के मामले में कल जोधपुर की एक अदालत द्वाा फैसला सुनाये जाने के मद्देनजर पुलिस को हाई अलर्ट पर किया गया है। इस मामले में यदि आसाराम दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की सीमाओं पर उनका विभाग नजर रख रहा है। इसके अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों पर उनकी नजर है, जहां आसाराम के समर्थक फैसले के बाद जमा हो सकते हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘हम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के पुलिस बलों के संपर्क में हैं। उन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों और एसएचओ को संबंधित क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत