1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीरियल रेपिस्‍ट: 24 की उम्र में 30 लड़कियों का रेप फिर मर्डर

सीरियल रेपिस्‍ट: 24 की उम्र में 30 लड़कियों का रेप फिर मर्डर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2015 03:02 pm IST,  Updated : Jul 22, 2015 03:06 pm IST

नई दिल्‍ली: नाम : रविंदर उम्र : 24 साल अपराध : 30 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप और मर्डर की वारदात जीं हां दिल्‍ली पुलिस ने जिस सीरियल रेपिस्‍ट रविंदर को पकड़ा है यह उसी

खुलासे से सकते में पुलिस, 13 मामलों में सबूत हाथ लगे

दिल्‍ली पुलिस से पूछताछ के दौरान सभी वारदात को विस्‍तार के साथ बताया है,पुलिस को 13 मामलों में सबूत मिल चुके हैं। अन्‍य मामलों में भी सबूत जुटाकर पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए जांच की दिशा बदल दी है और अब उसे हर उस स्‍थान पर ले जाकर पूछताछ हो रही है जहां उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के लिए सबूत का होना बेहद जरूरी है क्‍योंकि केवल आरोपी के बयान के आधार पर सजा दिलाना पुलिस के लिए संभव नहीं होगा।  

बेटे की करतूत, पिता को सहना पड़ रहा है लोगों का विरोध

रविंदर के अपराध की आंच अब उसके परिजनों तक भी पहुंच रही है। उसके पिता सुखवीर नगर में रहते हैं और जब वहां के लोगों को रविंदर की करतूत का पता चला है तो लोगों ने विरोध करते हुए उसके पिता और अन्‍य परिजनों को वहां से हटाने की मांग की है।

पूछताछ के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवींदर ने नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या के जघन्य अपराध करने की बात की है। उसके शिकार की संख्या अब 15 से बढ़कर 32 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत