1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली का शौचालय संग्रहालय तीसरे स्थान पर

दिल्ली का शौचालय संग्रहालय तीसरे स्थान पर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 24, 2015 05:21 pm IST,  Updated : Jun 24, 2015 05:35 pm IST

नई दिल्ली। हाल ही में टाइम मैगज़ीन ने अंतर्राष्ट्रीय संग्राहलय दिवस के मौके पर सबसे अजीब संग्रहालयों की सूची जारी की। दुनियां की 5 सबसे अजीब म्यूज़ियमों की लिस्ट में एक स्थान भारत का भी

दिल्ली का शौचालय...- India TV Hindi
दिल्ली का शौचालय संग्रहालय दुनियां में तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली। हाल ही में टाइम मैगज़ीन ने अंतर्राष्ट्रीय संग्राहलय दिवस के मौके पर सबसे अजीब संग्रहालयों की सूची जारी की। दुनियां की 5 सबसे अजीब म्यूज़ियमों की लिस्ट में एक स्थान भारत का भी है। दिल्ली में स्थित "सुलभ अंतर्राष्ट्रीय शौचालय संग्रहालय" का नाम इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है। इस संग्रहालय में शौचालयों के पिछले 4,500 सालों के इतिहास को दिखाया गया है।

toilet musium

'टाइम' ने कहा कि क्या कभी मानवीय इतिहास में शौचालयों के विकास की कहानी जाननी चाही है? यदि हां, तो भारत के इस संग्रहालय में जाइए। इसमें शौचालयों के पिछले 4,500 वर्षों के इतिहास की झलक है।

दिल्ली के इस टॉयलेट म्यूज़ियम में साधारण चैंबर पॉट से लेकर सजावटी विक्टोरियाई टॉयलेट सीटें तक मौजूद हैं। यहां एक शौचालय तो अल्मारी के रूप में भी है। टाइम ने अपनी लिस्ट में पहली और दूसरी जगह पर क्रमशः आइसलैंड के फैलोजिकल संग्रहालय और अमेरिका के बैर्ड आर्ट का संग्रहालय को रखा है। तीसरे स्थान पर सुलभ अंतरराष्ट्रीय शौचालय संग्रहालय का नाम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत