1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुबह बदली छाई, आंधी के साथ बारिश की संभावना

दिल्ली में सुबह बदली छाई, आंधी के साथ बारिश की संभावना

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 16, 2018 10:04 am IST,  Updated : Apr 16, 2018 10:04 am IST

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आसमान में बदली छाई रहेगी। साथ ही आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है...

delhi weather- India TV Hindi
delhi weather

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सोमवार को बदली छाई है और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी (आईएमडी) ने बताया, "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आसमान में बदली छाई रहेगी। साथ ही आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।"

अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्रता 45 फीसदी रही।

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम का औसत तापमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत