1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत, बारिश होने की संभावना

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत, बारिश होने की संभावना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2019 12:55 pm IST,  Updated : Jul 02, 2019 12:55 pm IST

मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है

Delhi Weather Update, IMD says rainfall likely on Tuesday- India TV Hindi
Delhi Weather Update, IMD says rainfall likely on Tuesday Image Source : DELHI

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निवासियों को मंगलवार सुबह आंख खेलते ही चिलचिलाती धूप के दर्शन हुए। शहर में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री ऊपर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच कर लोगों को बेहाल कर रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछेक जगहों पर अच्छी बारिश हो सकती है। 

सुबह आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41.6 और 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए थे। 

(इनपुट-भाषा)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत