1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को राहत, कोहरे से प्रभावित रहीं रेल सेवाएं

दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को राहत, कोहरे से प्रभावित रहीं रेल सेवाएं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2018 12:08 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 12:08 pm IST

रेल अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण उत्तर भारत आने-जाने वाली 22 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, तीन के समय में परिवर्तन किया गया और सुबह छह बजे तक 49 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही थीं।

Delhi-witnesses-increase-in-temperature- India TV Hindi
दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को राहत, कोहरे से प्रभावित रहीं रेल सेवाएं

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली और न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले कुछ बढ़ोतरी के साथ 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहरहाल, सुबह कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ। कल न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। धूप खिलने और पारे में गिरावट के साथ दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली लेकिन खराब दृश्यता के कारण सड़क एवं रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।

रेल अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण उत्तर भारत आने-जाने वाली 22 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं, तीन के समय में परिवर्तन किया गया और सुबह छह बजे तक 49 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही थीं। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोधी रोड, पालम रिज और आयानगर स्टेशन में तापमान क्रमश: 6.0, 7.4, 8.0 और 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ सफदरजंग और पालम वेधशाला में आज सुबह दृश्यता क्रमश: 800 मीटर और 1000 मीटर दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने आज आसमान साफ रहने और कल सुबह धुंध या हल्का कोहरा छाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। कल दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत