1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेश मंत्रालय ने कहा, 'सबूत मांगकर बहाना बना रहा है पाकिस्तान, आतंकी हाफिज के साथ उठते-बैठते हैं पाक के मंत्री'

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'सबूत मांगकर बहाना बना रहा है पाकिस्तान, आतंकी हाफिज के साथ उठते-बैठते हैं पाक के मंत्री'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Feb 19, 2019 09:01 pm IST

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह एक ज्ञात तथ्य है कि जैश-ए-मोहम्मद और उसके नेता मसूद अजहर पाकिस्तान में है और यह सबूत पाकिस्तान द्वारा कदम उठाए जाने के लिए पर्याप्त होना चाहिए।

External affair Ministry on Pulwama Attack- India TV Hindi
External affair Ministry on Pulwama Attack Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा पर्याप्त सबूत उपलब्ध कराने पर कार्रवाई की बात कहे जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि सबूत मांगकर पाकिस्तान बहानेबाजी कर रहा है, आतंकवादी हाफिज सईद के साथ पाकिस्तान के मंत्री उठते-बैठते हैं और हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह एक ज्ञात तथ्य है कि जैश-ए-मोहम्मद और उसके नेता मसूद अजहर पाकिस्तान में है और यह सबूत पाकिस्तान द्वारा कदम उठाए जाने के लिए पर्याप्त होना चाहिए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री द्वारा भारत की तरफ से सबूत मुहैया कराने पर जांच की पेशकश करना, फिजूल का बहाना है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'यह खेदजनक है कि इमरान खान ने पुलवामा हमले पर भारत के जवाब को आगामी चुनाव से प्रेरित बताया है, भारत इसका खंडन करता है।'

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम मांग करते हैं कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करना बंद करे और पुलवामा हमले के षड्यंत्रकारियों के खिलाफ ठोस, स्पष्ट कार्रवाई करे। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत