1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कितनी है मुकेश अंबानी के ड्राइवर की पगार, सुन उड़ जाएंगे होश

कितनी है मुकेश अंबानी के ड्राइवर की पगार, सुन उड़ जाएंगे होश

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 24, 2017 02:46 pm IST,  Updated : Feb 24, 2018 12:00 pm IST

मुकेश अंबानी के पास हेलीकॉप्टर होने के साथ ही 500 से भी अधिक गाड़ियां है। हम इनके घर को स्वर्ग कह सकते है क्योंकि इनका घर सभी सुख सुविधाओं से भरपूर है। आप मुकेश अम्बानी के बारे में कई बातें जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते है की मुकेश अम्बानी अपने ड्र

mukesh_ambani-driver- India TV Hindi
mukesh_ambani-driver

नई दिल्ली : दूनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक उद्योगपति मुकेश अंबानी के पास कई महंगी कार है। बताया गया है कि उनके पास इस समय 500 से भी अधिक कारें हैं। आजकल सोशल मीडिया में मुकेश अंबानी के ड्राइवर के चर्चे है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बताया गया है कि कैसे मुकेश अंबानी ड्राइवर को चुनते हैं और कितनी सैलरी देते हैं। मुकेश अंबानी के पास हेलीकॉप्टर होने के साथ ही 500 से भी अधिक गाड़ियां है। हम इनके घर को स्वर्ग कह सकते है क्योंकि इनका घर सभी सुख सुविधाओं से भरपूर है। आप मुकेश अम्बानी के बारे में कई बातें जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते है की मुकेश अम्बानी अपने ड्राइवर को कितनी पगार देते है।

मुकेश अंबानी के घर का नौकर भी बनना इतना आसान नहीं है। और बात हो उनके ड्राइवर की तो आप सोच ही सकते है। इसके लिए कितनी मेहनत करनी आवश्यक है।

मुकेश अंबानी का ड्राइवर बनने के लिए ड्राइवरों को कई परीक्षण से गुजरना पड़ता है। इसके लिए कंपनियों को ठेका दिया जाता है और कंपनियों के द्वारा ड्राइवर का पूर्ण प्रशिक्षण करके के बाद उन्हें पूर्ण सुनिश्चित किया जाता है। वह भी देखा जाता यही की किसी परेशानी को ड्राइवर किस तरह हेंडल कर सकता है।

मुकेश अंबानी अपने ड्राइवरों को काफी मोटी सैलरी देते है। बता दें कि मुकेश अंबानी के एक ड्राइवर की महीने की सैलरी 2 लाख रूपये से भी अधिक होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत