1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: सेना के आरएंडआर हॉस्पिटल में डॉक्टरों सहित 25 कोरोना संक्रमित, बेस अस्पताल भेजे गए मरीज

दिल्ली: सेना के आरएंडआर हॉस्पिटल में डॉक्टरों सहित 25 कोरोना संक्रमित, बेस अस्पताल भेजे गए मरीज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 02:46 pm IST,  Updated : May 05, 2020 02:51 pm IST

भारतीय सेना के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल यानि आरएंडआर हॉस्पिटल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : AP

भारतीय सेना के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल यानि आरएंडआर हॉस्पिटल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। यहां के डॉक्टर, नर्स और मरीजों सहित कुल 25 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए ​हैं। अब इनके संपर्क में आए करीब 100 लोगों की तलाश कर जांच की जा रही है। यहां के मरीजों को दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल भेजा गया है। वहीं मेडिकल स्टाफ को क्वारन्टीन किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक भारतीय सेना के NCO की 28 वर्षीय बेटी रिसर्च एंड रेफ़रल हॉस्पिटल में आयी थी। यह लड़की कोरोना से संक्रमित थी। उसके संपर्क में आने के बाद एक डॉक्टर को कोरोना हुआ और फिर उसके संपर्क में आने के बाद कुल मिलाके 25 को  पॉज़िटिव हो चुका है। इस समय सौ लोगों की टेस्टिंग जा रही है।

बताया जा रहा है कि संक्रमित हुए लोगों में अस्पताल के दो मेडिकल अधिकारी, 3 नर्सिंग अधिकारी, 2 नर्सिंग असिस्टेंट शामिल हैं। इसके अलावा संबंधित वार्ड के मरीज भी कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। अस्पताल के मरीजों को दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल भेजा गया है वहीं मेडिकल स्टाफ को क्वारन्टीन किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत