1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक पर पीएम मोदी के लिए लिखी बड़ी बात

डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक पर पीएम मोदी के लिए लिखी बड़ी बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 01:09 pm IST

एयरपोर्ट से निकलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया साबरमती आश्रम पहुंचे। साबरमती आश्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों का स्वागत किया।

US President Donald Trump- India TV Hindi
US President Donald Trump writes a message in the visitors' book at the Sabarmati Ashram Image Source : ANI

अहमदाबाद। एयरपोर्ट से निकलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया साबरमती आश्रम पहुंचे। साबरमती आश्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों का स्वागत किया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने आश्रम में चरखा भी चलाया। साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा- ''मेरे परम मित्र प्रधानमंत्री मोदी के लिए- इस अद्धभुत यात्रा के लिए धन्यवाद''

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को ले कर एयर फोर्स वन विमान सरदार वल्लभ भाई पटेल हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 11 बज कर 37 मिनट पर उतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत करने के लिए सुबह अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे गए थे। हवाई अड्डे पर मोदी ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की अगवानी की। ट्रंप के विमान से बाहर आने के बाद मोदी उनसे गले मिले और मेलानिया का भी अभिवादन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत