नई दिल्ली: दूरदर्शन ने 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले 67वें गणतंत्र दिवस परेड के सीधा प्रसारण को बेहतरीन बनाने के लिए एक बेहद सतर्क योजना बनायी है। इसके तहत दूरदर्शन ने 27 हाई-डिफिनिशन कैमरा, दो विशालकाय हाईड्रोलिक के्रन और 100 से अधिक कर्मियों की टीम इस्तेमाल करने का फैसला किया है।
एक अधिकारी ने कहा, दूरदर्शन द्वारा इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड के लिए 27 हाई डिफिनिशन कैमरों से कम कैमरों का इस्तेमाल करने की योजना नहीं है। ऐसे कैमरों की संख्या पिछले वर्ष 24 थी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पूरे विश्व में हमारे दर्शकों को एक शानदार दृश्य अनुभव हो।
अधिकारी ने बताया कि 15 कैमरे राजपथ पर लगाये जाएंगे। इसमें दो कैमरे राष्ट्रपति के मंच के पास होंगे जो कि रोबोट नियंत्रित होंगे। सात कैमरे इंडिया गेट जबकि पांचराष्ट्रपति भवन पर होंगे। कैमरों के लिए 80 फुट उंची दो हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा।