फरीदकोट: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद भगवंत मान पर शराब पीकर शोकसभा में पहुंचने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक फरीदकोट में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दो सिखों की शोकसभा रखी गई थी। जिसमें भगवंत मान भी पहुंचे। इस दौरान ग्रंथी ने मान को नशे में धुत पाया।
जब दरबार साहिब के पूर्व ग्रंथी जगतार सिंह को अंदेशा हुआ कि भगवंत मान नशे में हैं तो उन्होंने उनसे तुरंत बाहर जाने के लिए कहा। जगतार सिंह ने बताया, "मुझे मान के मुंह से दुर्गंध आती महसूस हुई। इस तरह का अपमानित कार्य करने पर मान को भविष्य में ऐसे किसी मंच पर नहीं बुलाया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि मान को इसके लिए पूरे पंजाब से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सभा के बीच मान की इस गितिविधि का ऐलान किया जाता तो भीड़ उन्हें पीट भी सकती थी, इसीलिए उस वक्त मैंने उस वक्त उन्हें बिना बिहस किए, बाहर निकल जाने को कहा। हालांकि जब भगवंत मान से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।
बता दें कि "गुरु ग्रंथ साहब" को अपवित्र किए जाने के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान फरीदकोट में पुलिस की गोलीबारी में दो सिखों की मौत हो गई थी। यह शोकसभा उन्हीं के लिए रखी गई थी।