1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन 2017: सेंट स्टीफंस की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश के लिए 98.5% मार्क्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन 2017: सेंट स्टीफंस की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश के लिए 98.5% मार्क्स

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2017 04:57 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 05:08 pm IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आनेवाले सेंट स्टीफंस कॉलेज ने विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए बुधवार को पहला कट ऑफ लिस्ट जारी कर दिया।

ST stepehns cut off- India TV Hindi
ST stepehns cut off

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आनेवाले सेंट स्टीफंस कॉलेज ने विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए बुधवार को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी। इसमें इंग्लिश (ऑनर्स) और इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) के लिए कट ऑफ मार्क्स 98.5% रखा गया है। आवेदन कट ऑफ लिस्ट यहां क्लिक कर चेक कर सकते हैं

अंग्रेजी (ऑनर्स) के लिए इस साल कट ऑफ मार्क्स पिछले साल 99% की तुलना में 0.5% कम है जबकि इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) में कट ऑफ मार्क्स पिछले साल 98.2% की तुलना में 0.3% ज्यादा है। कॉलेज ने विभिन्न संकायों को लिए अलग-अलग कट मार्क्स जारी कर दिया है।

मानविकी संकाय में अंग्रेजी (ऑनर्स) के लिए 12वीं क्लास में 97.25% और विज्ञान के लिए 98% या इससे ज्यादा अंक चाहिए। इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) के लिए मानविकी और विज्ञान संकाय के छात्रों को 97% या इससे ज्यादा अंक चाहिए।

कॉमर्स स्ट्रीम में बीए में दाखिले के लिए 97%, मानविकी में 95%, साइंस स्टूडेंट्स के लिए 96.5 फीसदी कट ऑफ मार्क्स है। गणित (ऑनर्स) के लिए कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों का कट ऑफ 97%, मानविकी संकाय के छात्रों का कट ऑफ 96% और विज्ञान संकाय के छात्रों का कट ऑफ 97% है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत