जयपुर: जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्यों ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर कल कथित रूप से पेय पदार्थ में कीटनाशक मिला कर पी लिया जिससे बुजुर्ग दम्पति की मौत हो गई, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके बेटे और दो बच्चों को बचा लिया।
अतिक्ति पुलिस आयुक्त शास्त्री नगर के अनुसार एस एस केडिया 67, उनकी पत्नी पुष्पा देवी 65, पुत्र विनीत केडिया 45, पुत्री वेदिता और पुत्र वेदांत ने कल कीटनाशक प्रदार्थ मिला कर पी लिया। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। उस समय तक बुजुर्ग दम्पति की मौत हो चुकी थी। तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब अपने नैहर गई विनीत केडिया की पत्नी ने पति द्वारा फोन नहीं उठाने पर अपने परिचित को फोन कर घर भेजा।
पुलिस ने बताया कि मौके पर सुसाइड नोट मिला है जिसमें आत्महत्या करने की बात और किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।