1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में 4.2 तीव्रता का भूकंप, पूर्वोत्तर क्षेत्र में 24 घंटे में पांच बार आया भूकंप

असम में 4.2 तीव्रता का भूकंप, पूर्वोत्तर क्षेत्र में 24 घंटे में पांच बार आया भूकंप

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2021 10:46 am IST,  Updated : Jun 19, 2021 10:46 am IST

असम में शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। पूर्वोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में यह पांचवां भूकंप है। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

असम में 4.2 तीव्रता का...- India TV Hindi
असम में 4.2 तीव्रता का भूकंप, पूर्वोत्तर क्षेत्र में 24 घंटे में पांच बार आया भूकंप Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गुवाहाटी: असम में शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। पूर्वोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में यह पांचवां भूकंप है। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में कहा कि भूकंप देर रात एक बजकर सात मिनट पर आया और उसका केंद्र सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर के समीप 30 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।

राज्य में शुक्रवार को दो और बार भूकंप आया था जिसमें से एक 4.1 तीव्रता का भूकंप था और इनके केंद्र भी सोनितपुर जिले में थे। असम के अलावा शुक्रवार को मणिपुर के चंदेल जिले में भी तीन तीव्रता का भूकंप आया और 2.6 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी आया जिसका केंद्र मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिले में था। किसी भी भूकंप में जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। असम में 28 अप्रैल को 6.4 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत