1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, केंद्र काबुल के पास, तीव्रता 6.3

पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, केंद्र काबुल के पास, तीव्रता 6.3

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2019 05:18 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 11:11 pm IST

देश की राजधानी नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके शाम 5 बजकर 9 मिनट पर महसूस किए गए।

Eaarthqauke- India TV Hindi
दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके Image Source : FILE

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र के वरिष्ठ अधिकार जे एल गौतम ने पीटीआई भाषा को बताया कि शुक्रवार को शाम पांच बजकर दस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गयी है।

डा.गौतम ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में जमीन की सतह से 190 किमी नीचे स्थित था। मानचित्र पर इसकी स्थिति 36.5 डिग्री उत्तर में अक्षांश और 70.5 डिग्री पूर्व में देशांतर पर केन्द्रित था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में थोड़े समय के अंतराल पर दो बार महसूस किये गये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत