1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल के शिमला में भूकंप के झटके, 3.6 थी तीव्रता

हिमाचल के शिमला में भूकंप के झटके, 3.6 थी तीव्रता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2021 08:20 pm IST,  Updated : Jul 15, 2021 08:20 pm IST

हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार भुकंप शाम 7.47 बजे महसूस किया गया।

Earthquake in Shimla Himachal Pradesh- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। Image Source : PTI

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार भुकंप शाम 7.47 बजे महसूस किया गया और रिएक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 3.6 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर बताया जा रहा है। फिलहाल किसी जानमान की हानि होने की खबर नहीं है। 

जानिए क्यों आता है भूकंप 

आपको पता होगा कि धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है। इसमें इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट शामिल है। क्रस्ट और ऊपरी मैंटल को लिथोस्फेयर कहते हैं। यह 50 किमी की मोटी परत है। इन्‍हें ही टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। यह टैकटोनिक प्लेट्स हमेशा अपनी जगह से हिलती रहती हैं। जब ये बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप आ जाता है।

भूकंप आने पर क्‍या करें

  • आपदा वैसे तो संभलने का मौका नहीं देती लेकिन थोड़ा चौकन्ना रहकर आप जिंदगी बचाने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। जानिए भूकंप जैसी स्थिति से निपटने के लिए आप कैसे तैयार रह सकते हैं।
  • भूकंप के झटके जैसे ही महसूस हों तुरंत बिना देर किए घर, ऑफिस से निकल खुली जगह पर निकल जाएं। बड़ी बिल्डिंग्स, पेड़ों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें।
  • बाहर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल कतई न करें। सीढ़ियों से ही नीचे पहुंचने की कोशिश करें।
  • अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां बाहर जाने का कोई फायदा नहीं है तो सही यह होगा कि अपने आस-पास ही ऐसी जगह खोजें जिसके नीचे छिप कर खुद को बचाया जा सके। ध्यान रखें भूकंप के समय भागे नहीं इससे नुकसान की संभावना ज्यादा होगी।
  • भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर रहें ताकि इनके गिरने और शीशे टूटने से चोट न लगे।
  • टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे घुस जाएं और उसके लेग्स कसकर पकड़ लें ताकि झटकों से वह खिसके नहीं।
  • कोई मजबूत चीज न हो, तो किसी मजबूत दीवार से सटकर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे सिर, हाथ आदि को मोटी किताब या किसी मजबूत चीज़ से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं।
  • खुलते-बंद होते दरवाजे के पास खड़े न हों, वरना चोट लग सकती है।
  • गाड़ी में हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर सड़क के किनारे या खुले मैदान में गाड़ी रोक लें और भूकंप रुकने तक इंतजार करें।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत