बंगाल की खाड़ी में मौजूद निकोबार द्वीपसमूह में कल देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार ये भूकंप के झटके मध्यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। फिलहाल इस भूकंप से किसी भी प्रकार की जानमाल की क्षति की खबर नहीं है। इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।
संपादक की पसंद