नई दिल्लीः पिछले महीने नेपाल और भारत में आई भूकंप की तबाही से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि आज उत्तराखंड 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटकों से कांप उठा।
शाम 4.58 बजे आए भूकंप का केंद्र केदारनाथ के नजदीक गौरीकुंड बताया जा रहा है।
देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली सहित गढवाल के सभी जिलों में भूकंप आया है। हालांकि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इस साल 25 अप्रैल को नेपाल और भारत में आए भूकंप के शक्तिशाली झटकों के बाद ये सिलसिला जारी है।
30 मई को जापान में भी भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए थे जिसका असर भारत पर भी पड़ा था। दिल्ली-एनसीआर की धरती भी डोल गई थी।