1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकवादी ढेर

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकवादी ढेर

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2015 04:44 pm IST,  Updated : Jun 06, 2015 04:45 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में घुसने का प्रयास कर रहे तीन आतंकवादियों को कुपावाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों ने शनिवार को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि चार से

कश्मीर में घुसपैठ की...- India TV Hindi
कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में घुसने का प्रयास कर रहे तीन आतंकवादियों को कुपावाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सैनिकों ने शनिवार को मार गिराया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि चार से पांच सशस्त्र आतंकवादी सुबह नियंत्रण रेखा के तुतमार गली इलाके से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया, "सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिन्होंने बाद में अपने स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी शुरू की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत