1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां एन्‍काउंटर में एक आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने एक घर में 2 से 3 आतंकियों को घेरा

जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां एन्‍काउंटर में एक आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने एक घर में 2 से 3 आतंकियों को घेरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2019 06:54 am IST,  Updated : Mar 22, 2019 11:24 am IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर जारी है। प्राप्त सूचना के अनुसार सुरक्षा बलों ने शोपियां के रत्नीपुरा इलाके में आतंकियों को घेर लिया है।

Encounter- India TV Hindi
Encounter

जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के इमामसाहिब इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू कर दिया। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि जारी मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकवादी मारा जा चुका है। मृत आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसका संबंध किस आतंकवादी समूह से था। 

इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में जारी मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत